फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बल्लभगढ़ के मोहना रोड जगदीश कॉलोनी स्थित श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट के प्रति लोगों की विशेष आस्था है। मंदिर में भगवान से सच्चे मन से कई गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मंदिर की स्थापना 47 वर्ष पूर्व जनकराज शर्मा ने की थी। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी बहुत अधिक बीमार हो गई थी। डॉक्टरों ने घर ले जाकर सेवा पानी करने के लिए कहा था। उस समय मदन लाल ने गोपाल मंदिर में भगवान कृष्ण के आगे सच्चे मन से प्रार्थना की थी। उसके बाद वह, जब घर पहुंचे तो उनकी बेटी की तबीयत में सुधार आ रहा था और अब वह बिल्कुल सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है।मंदिर से जुड़े ऐसे कई वाक्या हैं। उसके बाद से लोगों की मंदिर के प्रति आस्था गहरी हो गई। हर वर्ष 25 से 27 जून तक मूर्ति स्थापना दिवस वार्षिकोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.