जमशेदपुर, अगस्त 8 -- जमशेदपुर। टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर की उगवाई में सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया। इस मौके पर भाई साहब भाई निर्मल सिंह कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन कर संगत को निहाल किया गया। इस मौके पर तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर सबको बधाई दी एवं गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...