देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मटकी फोड़, दही-हांडी, आकर्षक झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने समां बांध दिया। हजारों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के लिए हेलीपैड ग्राउंड को विशेष रूप से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं ने माखन चोरी, रासलीला, गोवर्धन पर्वत धारण और कंस वध जैसे प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। बाल कृष्ण लीला और कंस वध पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिकाओं को भी खूब सराहना मिली।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Sasaram News: क...