पटना, फरवरी 5 -- मीठापुर स्थित कबीर पंथी आश्रम में गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार मौजूद रहे। मौके पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने कबीर वाणी 'साधु इतना दीजिए, जामे कुटुम समाय। मैं भी भूखा ना रहूं, साधु न भूखा जाय' का उल्लेख करते हुए आश्रम में बने किशोर कुणाल संत आश्रम बनाए जाने की प्रशंसा की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को आत्मसम्मान, श्रम की गरिमा और समता का संदेश दिया। उनका जीवन बताता है कि भक्ति वही है जो समाज को जोड़ती है और सेवा वही है जो मानवता को मजबूत करती है। राघोपुर के पूर्व विधायक ने संत रविदास को सच्चा समा...