कानपुर, सितम्बर 4 -- कानपुर। धन्य धन्य साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा लाल बंगला से शुक्रवार सुबह पांच बजे निकाली गई। यह प्रभात फेरी लाल बंगला से चलकर गुरुद्वारा भाई बन्नौ साहिब जी, जीटी रोड पहुंची। इसमें सिख यूथ एसोसिएशन के तरनजीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब की प्रबंधक कमेटी ने संगत के विशेष आग्रह पर आदि बीड भाई बन्नो साहिब जी के दर्शन भी कराए। यहां प्रधान सुरेन्द्र जीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह भाटिया, जसवंत सिंह, कंवल वीर सिंह, जसपाल सिंह, बलजीत सिंह, लवली सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...