श्री गुरु नानक समिति ने गलत बयानबाजी को लेकर यूकेडी नेता के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने बुधवार को यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संरक्षक बाबा पंडत, अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि यूकेडी नेता आशीष नेगी ने सिखों के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। आपत्तिजनक, भड़काऊ बयानबाजी के कारण सिख समाज आहत है। ऐसे लोग आपसी भाईचारे के लिए खतरा हैं। जल्द से जल्द आशीष नेगी की गिरफ्तारी की जाए, जिससे कोई अन्य इस प्रकार की हरकत नहीं करे। उनके बयान से श्रीहरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का भी अपमान हुआ है। सिख समाज का इतिहास दूसरों की सेवा और रक्षा का रहा है। यह भी पढ़ें- यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कुछ लोग माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशीष नेगी की जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.