रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिश्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सोमवार को ओरिगामी कला पर आधारित एक आकर्षक और रचनात्मक गतिविधि का आयोजन कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कागज की फोल्डिंग और कटिंग की मदद से विविध सुंदर कलाकृतियाँ तैयार कीं, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागजों से पक्षी, फूल, जानवर और विभिन्न सजावटी वस्तुएँ बनाईं। उनकी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का ऐसा सुंदर संगम देखने को मिला कि हर कोई उनकी कला की सराहना किए बिना नहीं रह सका। इस आयोजन ने न केवल बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारा, बल्कि उनकी एकाग्रता और हाथों के कौशल को भी मजबूती प्रदान की। विद्यालय के प्राचार्य हरजाप ने विद्यार्थियों के प्रयासो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.