कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का आगमन पर्व विशेष संगत जोड़ मेले के रूप में श्रद्धा के साथ मनाया गया। जम्मू से आए भाई हरमीत सिंह ने गुरु जी के जन्म समय का इतिहास बताया। दरबार से आए दरबार साहब से आए रागी भाई नरेंद्र सिंह ने धन गुरु तेग बहादुर की धुन में सिमरन कराया। स्त्री सत्संग से श्री जपजी साहिब का पाठ किया। स्त्री सत्संग जत्थों को सूट दिए गए। अतिथियों को सिरोपा भेंट किया गया। यहां सरदार नीतू सिंह, रजत सिंह तलवार, अशोक अरोड़ा, मनोहर अरोड़ा, गुरदीप सहगल, श्रीचंद इसरानी, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...