सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल एवं श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में सोमवार को घंटाघर स्थित स्मारक एवं खंडा साहिब का नवीनीकरण कर उन्हें शहादत शताब्दी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हैडग्रंथी ज्ञानी अमरपाल सिंह द्वारा अरदास के साथ हुई। श्री गुरु तेग बहादुर स्मारक का अनावरण महापौर डॉ. अजय सिंह, प्रधान सरदार सुजसबीर सिंह, सचिव सरदार अमनप्रीत सिंह, सीनियर उपप्रधान सरदार प्रभजोत सिंह, उपप्रधान सरदार परमिंदर सिंह कोहली, मैनेजर सरदार सतविंदर सिंह माकन एवं सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत का उदाहरण इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने अपना जीवन दूसरों...