हरिद्वार, अगस्त 24 -- श्री गुरुग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही संगत श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि शुक्रवार से श्री अखंड पाठ का शुभारंभ और रविवार को समाप्ति की गई। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों ने कीर्तन सुनाया। जिसके उपरांत भाई गुरविंदर सिंह पंछी, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने शब्द के माध्यम से बताया कि गुरु अर्जुन देव द्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का वर्ष 1604 में पहला प्रकाश उत्सव हर मंदिर साहिब अमृतसर में मनाया गया था। गुरु गोबिंद सिंह लड़ते हुए शहीद हुए। उनके उपदेशों को अपनाकर जीवन को सफल बनाए। इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, सचिव बलदेव सिंह, अमरदीप सि...