श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन
शामली, मई 18 -- कैराना। ऊंचागांव स्थित मठ में श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर की स्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मठ के संस्थापक स्वामी डॉ. योगी गोरखनाथ के प्रयासों से ऊंचागांव मठ में गोरखपुर मठ से अटैच श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर की स्थापना की जाएगी। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पंडित दया शास्त्री द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल अग्रवाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित किया है तथा चारों ओर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पटका एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, सांसद साध्वी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.