श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में सिदगोरा में मीठे शरबत की शब्बील लगाई
जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर l सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित सीत घोड़ा मेंन रोड पर सूर्य मंदिर के नजदीक मनजीत सिंह एवं आजाद सिंह कश्यप परिवार द्वारा मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई एवं काला चना का प्रसाद बाटा गया l इस मौके पर चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने गुरु अर्जुन देव जी को नमन करते हुए जमशेदपुर की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी नौजवान सभाएं जमशेदपुर की विभिन्न संस्थाओं एवं समूह संगत से अनुरोध किया है कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए रोजाना अपने अपने क्षेत्र मे कहीं ना कहीं मीठे शरबत की शब्बील लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करें l यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव की शहादत पर छबीली का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.