आगरा, अगस्त 3 -- श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वाराअग्रसेन भवन, लोहामंडी में तृतीय महारुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में 121 दंपतियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रों की गूंज, शंखनाद और "हर-हर महादेव" के जयघोष से संपूर्ण परिसर शिवमय हो उठा तथा श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए। मथुरा से पधारे गोपालाचार के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में 21 विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से नर्मदेश्वर शिवलिंग का महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। दुग्ध, दही, घृत, मधु, गंगाजल, पंचामृत, चंदन, भस्म, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने रुद्रसूक्त एवं शिव मंत्रों के उच्चा...