मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री गांधी पुस्तकालय के सभा कक्ष में गुरुवार की सुबह पुस्तकालय के मानद सदस्य पंडित विष्णुकांत झा को श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन दो अप्रैल को हो गया था। पुस्तकालय के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। अंत में दो मिनट का मौन रखा। मौके पर प्रो. डॉ. विजय कुमार जायसवाल, धर्मनाथ प्रसाद, रंजीत कुमार साहू, जितेंद्र गुप्ता, अजय कुमार साह, रमेश कुमार केजरीवाल, नरेंद्र प्रसाद, शंकर पासवान, मुकेश पासवान, अजय कुमार, मुनचुन, राकेश गुप्ता, आशुतोष शर्मा अनिल कुमार, महेश प्रसाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.