रांची, फरवरी 5 -- रातू, प्रतिनिधि। गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट द्वारा निर्मित श्री गणिनाथ बाबा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मंदिर के रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा सभी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि निर्धारित समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें। गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 26 फरवरी से किया जाएगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान नवनिर्मित मंदिर में बाबा गणिनाथ के साथ-साथ शिव परिवार, राम दरबार एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया जाएगा। समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के निपुण मृणाल, अशोक प्रसाद, सुनील प्रसाद, राजीव प्रसाद, मिथलेश कुमार, बिनोद कु...