रुडकी, जनवरी 27 -- रुड़की, संवाददाता। लक्सर रोड पर गंगा एन्क्लेव कॉलोनी में मंगलवार को श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर का 7वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और भव्य हवन-यज्ञ के साथ हुआ। मंदिर के आचार्य हरीश डिमरी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कुशलता, स्वास्थ्य और उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की। हवन के पश्चात कीर्तन मंडली ने भजनों सुनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...