मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- मोरना पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में रविवार को श्री गंगा सेवा समिति का 30 वां स्थापना महोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। शाम के समय स्नान घाट पर गंगा महाआरती की गई व गंगा आरती करने वाले पंडितों का सम्मान किया गया। समिति की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा समिति की सदस्यता राशि 5100 रुपये की गई।स्थापना महोत्सव का शुभारंभ हवन यज्ञ के उपरांत किया गया। जिसके बाद वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री गंगा सेवा समिति द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की गयी तथा भविष्य को लेकर योजना बनाई गयी। तीर्थ नगरी को सुंदर बनाने धार्मिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक परिदृश्य पर योजनाबद्ध विकास, आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये तीर्थ के प्रचार प्रसार आदि को लेकर चर्चा की गई। श्री गंगा सेवा स...