श्री खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा, संवाददाता। श्री खाटू श्याम मंदिर में हवन, पूजा, यज्ञ व श्याममय वातावरण में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद दिल्ली से पहुंची गीता अग्रवाल ने विधिवत मंदिर का लोकार्पण किया। मंदिर के लोकार्पण के अवसर ढ़ोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इजहार किया। मंदिर में दिन भर श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा और खाटू श्याम के भजन गूंजते रहे। प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर उर्फ नंदू भईया के मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। सोमवार को सुबह तड़के से श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा भक्तों का आगमन शुरु हो गया। पूजा अर्चना व हवन यज्ञ आदि के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्याम बाबा के भक्तों ने हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, खाटू नरेश की जय जयकार के उदघोष के साथ भजन कीर्तन किया। जिससे पूरा वातावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.