बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- नावल्टी रोड स्थित एसएमजेईसी इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्याम प्रेमी मस्त मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। इस मौके पर रोहित बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा का फूल बंगला सजाया गया। सर्वप्रथम पूजन के बाद भजन संध्या आयोजित की गई। द्वितीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में गायक विपिन गुप्ता, राम और श्याम, रजनी राजस्थानी सुंदर व सुरीले भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में सैकड़ों संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं खाटू श्याम बाबा के भजनों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस दौरान दीपक गर्ग, मोहित शर्मा, आशु गुप्ता, राजा गुप्ता, सचिन बंसल, पुनीत गोयल समेत अन्य लोग व्यवस्था में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.