पटना, दिसम्बर 31 -- श्री खाटू श्याम पधारो पटना धाम के बैनर तले बुधवार को कदमकुंआ जहाजी कोठी स्थित देवी स्थान के समीप भंडारा का आयोजन किया गया। संयोजक कन्हैया अग्रवाल कन्नू ने बताया कि इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का भंडारा प्रसाद प्राप्त किया। एमपी जैन ने बताया कि भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में राजेन्द्र मित्तल, संजय भालोठिया, आनंद डालमिया, मुकेश हिसारिया, जितेन्द्र कुमार जीतू, संजय टेकरीवाल, गोपी मित्तल, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट, श्री खाटू श्याम सेना, एकादशी निशान पूजा समिति, श्री श्री बालाजी सुंदर कांड समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.