रुडकी, मई 30 -- रुड़की, संवाददाता। सुभाष नगर के श्री खाटू श्याम मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हो गया। कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली यह पांचवीं श्रीमद्भागवत कथा है। कलश यात्रा का शुभारंभ आयोजक यजमान परिवार की ओर से हर्ष सैनी ने कराया। इस दौरान विधि-विधान से कलश पूजन, गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, व्यास पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...