लखनऊ, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा का निकाली गई। मंदिर महंत विशाल गौड़ की अगुवाई में भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष के बीच यात्रा मंदिर से शुरू होकर कोनेश्वर महादेव मंदिर होते हुए चौक चौराहा से वापस मंदिर पर सम्पन्न हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में झंडारोहण हुआ। इस मौके पर महंत विशाल गौड़ ने लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को एकता और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सभी को अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में पार्षद अनुराग मिश्रा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अंकुर दिक्षित, शालू टंडन, आशीष दीक्षित, चंदन रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, राजू ठाकुर, उमेश सोनी, श्रवण सिंह ठाकुर, आकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.