पिथौरागढ़, अप्रैल 30 -- संतोष, पिथौरागढ़। श्री कैलाश आश्रम सुवाकोट वड्डा में श्री रामकथा का आयोजन जारी है। कथा के पांचवे दिन महामंडलेश्वर माता संतोषी ने भगवान श्रीराम के नाम के महात्म्य का वर्णन किया। कहा जिस प्रकार माता-पिता अपने बालक का नाम ममता और वात्सल्यपूर्ण होकर लेते हैं। उसी प्रकार भगवान राम का नाम भी नाम लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राम के वनवास जाने की स्थिति को बताया। इस दौरान कथा सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस दौरान नवीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम के वनवास जाने की कथा सुनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...