पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति-पलामू का रविवार को विस्तार किया गया है। महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने रविवार को थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में बैठक कर कमेटी का विस्तार किया। साथ ही सभी कमेटी से 22 सितंबर से ही अपने-अपने पंडाल क्षेत्र में सुबह-शाम में भक्तिगीत बजाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा का दायित्व सनातन परिवार पर ही है। इसे गंभीरता से समझना होगा। उन्होंने भक्ति कार्यक्रमों में पोशाक पर विशेष ध्यान रखने, शांति बनाए रखने में मददगार बनने का भी आह्वान किया। वहीं संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि सभी चुनौतियों के बावजूद त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विधायक आलोक कुमार चौरसिया, सतबीर सिंह राजा, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सोनु सिंह नामध...