रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ की धरती उस समय साक्षी बनी एक ऐतिहासिक और पुण्य अवसर की, जब सांसद सामूहिक विवाह समारोह के तहत 101 जोड़ों का एक साथ विवाह संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर परिवार की ओर से गोला रोड स्थित एक भव्य पंडाल का निर्माण कर सभी 101 नवविवाहित जोड़ों का पुष्प वर्षा और अल्पाहार के साथ भव्य स्वागत हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सांसद मनीष जायसवाल को माला, बुके पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस सामाजिक पहल के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन रामगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, कि आज हमारी धरती पर 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह हो रहा है, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो...