शाहजहांपुर, मार्च 7 -- होली मिलन समारोह नगर पालिका मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का मंचन कर लोगोंं को भाव विभोर कर दिया। भगवान स्वरूप झांकियों के साथ लोगों नेेेे जमकर फूलों की होली खेली। गुरुवार की रात होली मिलन समारोह का कमेटी के प्रदीप गुप्ता, राइस मिलर पंकज गुप्ता, सुनील गुप्ता हंस, सुशील बाबू गुप्ता बबलू व सौरभ गुप्ता रवि ने विधायक सलोना कुशवाहा, सांसद मिथलेश कुमार, डॉ राम सिंह कुशवाहा के साथ मिलकर भगवान गणेश का पूजन कर शुभारंभ किया। वृंदावन के कलाकारों ने भगवान स्वरूप राधा-कृष्ण की झांकियों में कई गानों पर मनमोहक डांस किया, जिन्हें देख लोग भी जमकर थिरके और वृंदावन बिहारी लाल के जयकारे लगाए। कई लीलाएं कलाकारों ने की अंत में कलाकारों ने महारास लीला और फूलों की होली का मंचन कर दर्श...