सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार रात कथावाचक स्वामी दिनेशानंद ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह संबंधित प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ महारास रचाते हैं। गोपी स्वयं देवता हैं, ऋषि हैं, दिव्या हैं, भक्त हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने गोपियों का परीक्षा ली, फिर भगवान ने स्वीकार किया। भगवान प्रेम वालों को ही मिलते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह की कथा को सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वही कंस वध का प्रसंग सुनाकर कथावाचक ने लोगों से अहंकार से बचने की अपील की। कथा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी ने सभी का मनमोह लिया। इस दौरान धर्मात्मा ...