मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में पीजी में सीटें बढ़ाई जाएंगी। कॉलेज की तरफ से इसका प्रस्ताव भेजा गया है। प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि पीजी की सीट बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम जल्द कॉलेज आ सकती है। टीम के निरीक्षण के बाद सीटें बढ़ने की उम्मीद है। एसकेएमसीएच ने पीडियाट्रिक में चार, फार्मा में दो और पीएसएम में एक पीजी सीट बढ़ाने की अनुशंसा की है। पीडियाट्रिक में डीएनबी कोर्स खत्म हो रहा है, इसलिए यहां पीजी में सीटें बढ़ाई जा रही हैं।

यूजी सीटों का निरीक्षण पिछले दिनों एसकेएमसीएच में यूजी की सीटें 120 से बढ़ाकर 150 करने के लिए एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डिसेक्शन सेक्शन छोटा मिला था और हॉस्टल में भी कमरे बढ़ाने की बात कही गई थी। राज्य स्वास्थ्य विभा...