अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। गांधीवाड़ा स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित 'श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कथा वाचक प्रदीप कृष्ण भारद्वाज (ब्रज रसिक) अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया। चौथे दिन के सत्र में गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन चरित्र और सूर्यवंश की कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कार्यक्रम का सबसे मुख्य और आनंदमयी आकर्षण 'श्री कृष्ण प्राकट्य महोत्सव' रहा, जिसकी झांकियों और भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कथा की मुख्य संयोजिका पूर्व मेयर शकुंतला भारती एंव संयोजक अरुण आचार ने सम्मिलित रूप से कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण प्राकट्य उत्सव क...