रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को अन्नपूर्णा महाप्रसाद सेवा शिविर और संत कबीर दास जयंती का आयोजन किया गया। दैनिक पूजा-अर्चना, भोग और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी व शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के गायक मनीष सोनी ने कबीर दास, प्रभु श्याम और श्री राधा-कृष्ण के भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कबीर दास के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर दिया गया उनका प्रेम, सद्भाव व मानवता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मुनागंज आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाई गई संत कबीर दास जयंती में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान सहित बड़ी संख्या में पदाधि...