मुंगेर, मार्च 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर क्षेत्र के सोनडीहा स्थित रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य अखिलेशानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रेम से वशीभूत होकर निराकार होते हुए भी साकार रूप में प्रकट हुए, जो परम विराट हैं, वे ही सूक्ष्म बनकर अपने भक्तों के बीच आए। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला केवल एक बाल-क्रीड़ा नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक रहस्यों से परिपूर्ण है। माखन चोरी के माध्यम से भगवान ने गोपियों के हृदय को भी जीत लिया। आचार्य ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के ...