मथुरा, अगस्त 19 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। ट्रेनों में अभी से सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। मथुरा आने वाली कई ट्रेनों में आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा। 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि जन्माष्टमी की तारीख नजदीक आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की बुकिंग तेज हो गई है। खासकर मुंबई, गुजरात और राजस्थान की ओर से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है。 यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले बढ़ी सात स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधियात्रियों की ...