साहिबगंज, सितम्बर 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कन्हैया स्थान स्थित इस्कॉन मंदिर में आगामी चार सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनेगा। इसे लेकर मंदिर प्रबंधक आवश्यक तैयारी में जुटा है। जानकारी के अनुसार 3 से 5 सितंबर तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे। मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा सिंधु दास ने बताया कि 3 से 5 सितंबर तक विभिन्न आध्यात्मिक एवं संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें हरि नाम संकीर्तन, श्रीमद् भागवत, भगवत गीता प्रवचन, श्री श्री राधा कन्हैया लाल का विशेष दर्शन, अभिषेक, भव्य आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ,महाप्रसाद वितरण, आयोजन किया जाएगा। विभिन्न राज्यों व विदेश से कृष्ण भक्त अनुष्ठान में पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी महोत्सव मनाने को लेकर इस्कॉन मंदिर में हो रही तैयारी तीन सितंबर को रंगोली चित्रकला प...