रामपुर, सितम्बर 5 -- ज्वाला नगर स्थित श्री आदर्श रामलीला मैदान एक बार फिर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के रंग में रंगने जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले श्री कृष्ण छठी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छह सितंबर से शुरू होने वाला यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 13 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ छह सितंबर को बाबा की भव्य पालकी और शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन शाम को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नटराज की नगरी में नटवर की जय-जयकार यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान से हो रही पूजा अर्चना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...