अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। कनवरी गंज स्थित ऐतिहासिक धनियावाड़ा महाकालेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास प्रदीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया कि किस प्रकार बाल रूप में ही भगवान श्री कृष्ण ने राक्षसी पूतना का उद्धार कर उसे मोक्ष प्रदान किया। इस दौरान नंदोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने पूरे पांडाल को नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। कथा में मुख्य गोवर्धन पूजा का प्रसंग रहा। मुख्य संयोजक पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मुख्य संयोजक अरुण, मंदिर महंत पवन पंडित, दिनेश शर्मा, कृष्णा गुप्ता, गिर्राज किशोर, चितरंजन दास, बबली, राकेश, अखिलेश, मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कथा में कृष्ण लीला ...