श्री कृष्ण की बाल लीलाओं में डूबे श्रद्धालु
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- खतौली बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के रस में डूबे नजर आए। कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने माखन चोरी, मटकी फोड़, कालिया मर्दन, चीरहरण और गोवर्धन पूजा प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, समर्पण और आत्मचिंतन का संदेश दिया। इस दौरान गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग भी अर्पित किया गया।कथा व्यास ने कहा कि माखन चोरी लीला मनुष्य के अहंकार और द्वैत भाव को त्यागकर अपनी शुद्ध आत्मा को ईश्वर को समर्पित करने का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि दूध-दही सांसारिक मोह-माया का प्रतीक हैं, जिन्हें ज्ञान रूपी मथनी से मथने पर भक्ति रूपी माखन प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- अग्रवन में महादेव ने किए थे बाल कृष्ण के दर्शन: योगेश पुरी कालिया मर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.