बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- तहसील क्षेत्र के गांव सनोटा स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रधानाचार्या सुनीता एवं पूर्व प्रवक्ता ब्रह्मपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 501 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा कुमारी मानवी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुंदर पाल ने कला विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्या सुनीता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेह...