संभल, जुलाई 29 -- श्री कल्कि धाम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, असम सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य पहुंचे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ से हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति श्री कल्कि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज ने की। यज्ञ के उपरांत आयोजित गुरु दीक्षा समारोह में बड़ी संख्या में शिष्यों ने गुरु दीक्षा ग्रहण की। आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज ने विशेष जाप विधि के साथ शिष्यों को गुरुमंत्र प्रदान किया और उनसे श्री कल्कि धाम के जनजागरण एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प...