संभल, फरवरी 10 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में श्री कल्कि धाम मंदिर के समीप सोमवार को नई पुलिस चौकी के निर्माण का शिलान्यास विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, सीओ कुलदीप सिंह गुनावत और थाना अध्यक्ष नवलेश चौधरी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि कल्कि धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और स्थानीय जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकी का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। सीओ ने कहा कि चौकी बनने से क्षेत्र में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया संभव होगी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें ऐंचौड़ा ग्राम प्रधान पति लवकुश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रॉबिन चौधरी...