हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। अध्यक्ष कनक चंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम का अभिवादन किया और उन्हें बाबा नीब करौरी की प्रतिमा भेंट की। वृद्धाश्रम के संचालन व संस्था द्वारा किए जा रहे अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान डीएम को वृद्धाश्रम आने का निमंत्रण भी दिया गया। उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, सचिव मनीष चंद, उप सचिव हरीश भकुनी, ममता देवाल और योगेश आर्या मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...