पटना, जुलाई 13 -- श्री अरविंद महिला कॉलेज में सोमवार को महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत सात दिवसीय एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के सातवें और आठवें बैच की शुरुआत हुई। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी फाउंडेशन) और कॉलेज के कॅरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन 97 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने छात्राओं को कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कौशल संवर्धन, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। मुख्य ट्रेनर अमर पाठक द्वारा संचालित इस सत्र में छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन व इंटरव्यू स्किल्स सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन के समन्वयक मृत्युंजय कुमार, प्लेसमेंट सेल के आदित्य भारद्वाज व डॉ. विभा कृति सक्र...