बोकारो, अगस्त 11 -- सेक्टर 5 के श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में शांति शिक्षा कार्यक्रम के तहत मानवता, सद्भाव, आत्म-जागरूकता व आंतरिक कल्याण को बढ़ावा देने की पहल की गई। रांची डिवीजन के पोस्टल इंस्पेक्टर उदय कुमार की ओर से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व द प्रेम रावत फाउंडेशन के सहयोग से संचालित पीस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय को प्रेम रावत की पुस्तक स्वयं की आवाज इस शोर भरी दुनिया में शांति कैसे पाएं भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का पहला सत्र 27 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए हुआ, जबकि 6 अगस्त को शिक्षकों के लिए दो सत्र आयोजित किए गए। इसमें प्रेम रावत के संदेश पर आधारित वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से शांति, करुणा, आत्म-जागरूकता व सामंजस्यपूर्ण जीवन के महत्व पर चर्चा की गई। अध्यक्ष पी राजगोपाल ने पहल की सराहना करते ...