बोकारो, अगस्त 1 -- श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में अपनी पहचान और मजबूत की है। विद्यालय की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 बालक टीम उपविजेता बनकर लौटी। यह भी पढ़ें- बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीजीपीएस बना चैंपियनटीम प्रदर्शन अंडर-17 बालक टीम ने अपने अभियान की शुरुआत रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल, पटना को 17-0 से हराकर की। इसके बाद डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल को 30-28 से तथा सेमीफाइनल में द महाबोधि ट्री स्कूल, पटना को 52-50 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन जीजीपीएस, बोकारो से 19-16 से हारकर रनर-अप रही। यह भी पढ़ें- Latehar News: डीएवी पब्लिक स्कूल के ...