श्री अयोध्या धाम की पदयात्रा पूरी कर लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वागत
देवघर, अक्टूबर 7 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। 650 किलोमीटर की सनातन पदयात्रा पूरी कर लौटे आचार्य विजय कुमार पांडेय और निरंजन कुमार पांडेय का सोमवार को मधुपुर में भव्य स्वागत किया गया। बताया गया कि 6 सितंबर को गिरिडीह जिले के पिहरा ग्राम के श्रीराम मंदिर से दोनों ने अयोध्या धाम के लिए पदयात्रा शुरू की थी। झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश का भ्रमण करते हुए 21 दिनों में 26 सितंबर को अयोध्या धाम पहुंचकर यात्रा को विराम दिया। श्रीराम लला के दर्शन के पश्चात दोनों ने मां विंध्यवासिनी दरबार, तीर्थराज प्रयाग में संगम स्नान और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वाराणसी से ट्रेन द्वारा नागपुर के रामटेक दर्शन के पश्चात 6 अक्टूबर को मधुपुर आगमन हुआ। यह भी पढ़ें- पदयात्रा पूरी कर अयोध्या पहुंचे मधुपुर के दो श्रद्धालु इस अवसर पर स्टेशन से गांधी चौक, हटिया रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.