श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम
बोकारो, अगस्त 24 -- सेक्टर 5 स्थित श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में करियर मार्गदर्शन विषय पर दो दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें करीब 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का संचालन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन जीजीपीएस चास के अनूप डेमियन जॉन व इस्पात डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-12ई के मनोज कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में करियर मार्गदर्शन के प्रति सही दृष्टिकोण, करियर विकास के प्रमुख घटक, विभिन्न करियर विकल्प, संबंधित जानकारी का संप्रेषण व शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई। एनईपी 2020 के संदर्भ में छात्रों की रुचि, क्षमता व आकांक्षाओं के अनुरूप करियर चयन में मार्गदर्शन के महत्व को बताया गया। प्रशिक्षण में स्किट, गीत, रोल प्ले, समूह चर्चा, स्लाइड, वीडियो व ड्रॉइंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को करियर मार्गदर्शन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.