कौशाम्बी, अगस्त 18 -- श्री अन्न (मिलेट्स) कार्यक्रम अंतर्गत एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमित कुमार केसरी की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र मंझनपुर में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एफपीओ सदस्यों को श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में डॉ. केसरी ने कहा कि श्री अन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ कम पानी एवं अपेक्षाकृत कम लागत में उत्पादित होने वाली महत्वपूर्ण फसलें हैं। बदलते जलवायु परिदृश्य में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा आदि मिलेट्स की खेती किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बन सकती है। उन्होंने एफपीओ के माध्यम से श्री अन्न...