लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। भोजवाल फाउंडेशन की ओर से सहकारिता भवन में भोजवाल (भुर्जी) समाज का भोजवाल चौधरी सम्मान समारोह हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण भोजवाल आजाद ने प्रदेश सरकार से एक करोड़ भोजवाल समाज के लिए श्री अन्नकला बोर्ड गठित करने की मांग की। कहा कि बोर्ड बनने से समाज के करीब एक करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल ने कहा कि सरकार जल्द बोर्ड का निर्माण करे, ताकि योजनाओं का लाभ पूरे समाज तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन जल्द ही 403 विधानसभाओं में भोजवाल जागरूकता अभियान चलाएगा। इस मौके पर रामजी भोजवाल, शिवनाथ भोजवाल, रवि भोजवाल, दिलीप, हरीश, मलिकदीन, दिनेश, राजेश, ज्ञानेश, उमा शंकर, गौरी शंकर, डॉ. मनोहर कुमार कानू, डॉ. मृत्युंजय गुप्ता, विष...