रामगढ़, अप्रैल 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में सोमवार को राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद राइफल शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल जीता था। चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी शामिल हुए थे। प्राचार्य विवेक प्रधान ने सभी खिलाड़ियों, शूटिंग कोच विकास कुमार, खेल शिक्षक आयुष मजुमदार व मंजु कुमारी को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि राइफल शूटिंग ऐसा खेल है, जहां एक छोटी-सी चूक भी परिणाम बदल सकती है। यह भी पढ़ें- वसीम खान स्टेट के लिए चयनित यह बात हमें बताती है कि हमें जीवन हमेशा सही निर्णय लेने का प्रयास ...