रामगढ़, जून 17 -- भुरकुंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवारा के तहत बुधवार को श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन इंडियन योगिनी एसोसिएशन की अध्यक्ष व मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ आरएच. लता, डॉ प्रिया मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना कुमारी, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- स्क्रीन टाइम से कम हो रही बच्चों में एकाग्रतायोग शिविर गतिविधियाँ शिविर में अर्चना कुमारी, राखी वर्मा और पूजा चंद्रा ने विद्यार्थी व शिक्षकों को कपालभाति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, धनुरासन, नटराजासन, वीरभद्रासन और उष्ट्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ...