रामगढ़, मार्च 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक एआई और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है और ऐसे में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। स्कूल में एआई व कंप्यूटर लैब की स्थापना, एक दूरदर्शी पहल है, जो विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने बताया कि में यह आधुनिक लैब विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। यहां विद्यार्थी कोडिंग, हार्डवेयर, थ्री-डी प्रिंटिंग, रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.